Ad image

ज्योतिष: न्याय के देवता शनि ग्रह आज हो जाएंगे अस्त, 24 फरवरी को होगा शनिदेव का उदय

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

अप्रत्याशित होंगे चुनाव परिणाम -डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल

ऋषिकेश। व्यक्ति के जीवन पर 9 ग्रह और 12 राशियों का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से व्यक्ति के जीवन पर अच्छे बुरे प्रभाव पड़ते हैं। विशेष रूप से राजनीति और इससे जुड़े लोगों को ग्रह बहुत अधिक प्रभावित करते हैं इनमें से एक प्रभावशाली ग्रह है शनि देव।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का कहना है  कि शनि देव नवग्रहों में जहां न्याय के देवता कहलाते हैं वहां वे जनता के कारक भी है न्यायपालिका के पूर्ण रूप से कारक है राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की सामर्थ रखने वाले शनिदेव आज 22 जनवरी को अस्त होकर 24 फरवरी 2022 को फिर उदय होंगे।

शनि देव का अस्त होने की ये अवधि कुल 33 दिन की होगी, इसी बीच 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होना है शनिदेव लोकतंत्र के भी कारक माने जाते हैं उनके सूर्य के प्रभाव में अस्त होने के समय पर चुनाव होने से अप्रत्याशित चुनाव परिणाम आएंगे कन्या, धनु, मिथुन राशि के लोगो के लिये यह समय अवधि कुछ कष्टकारी साबित हो सकती है।

ज्योतिष जगत में बड़े हस्ताक्षर आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल गणना करते हुए आगे बताते हैं कि सौर मंडल में नवग्रहों में सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल ग्रह 16 जनवरी को राशि परिवर्तन कर चुके हैं और अपनी वृश्चिक राशि से निकलकर देव गुरु बृहस्पति धनु राशि में संचरण कर रहे हैं। चुनाव संपन्न होने तक वह देव गुरु की राशि में ही रहेंगे।

सेनापति मंगल यहां पर रहकर 5 राशियों के जातकों के जीवन में मंगल ही मंगल करेंगे पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है, तीसरी कन्या, चौथी धनु, पाँचवी मीन राशि।

 29 जनवरी 2022 से  राजकुमार बुद्ध उदय होंगे और दैत्य गुरु शुक्र मार्गी होंगे इस प्रकार के  संयोग को ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग से जाना जाता है क्योंकि बुध और शुक्र दोनों शनि ग्रह के मित्र ग्रह है। यह लक्ष्मी नारायण योग लोकतंत्र के लिए शुभ माना जाता है इसलिए जनता धैर्य पूर्वक अपने बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके ही मतदान करने के लिए प्रेरित होगी। राजनीतिक दलों के लोकलुभावन नारों के प्रभाव में जनता नहीं आएगी। क्षेत्रवाद जातिवाद धर्म की आड़ में राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी किसी प्रकार के बहकावे में जनता इस बार के चुनाव में नहीं आएगी इसलिए सभी दलों और प्रत्याशियों के लिए अप्रत्याशित परिणाम सामने आएंगे।

आचार्य जी का परिचय एवं उपलब्धियां *

आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आप पब्लिक सर्विस कमीशन उत्तराखंड से चयनित प्रवक्ता संस्कृत के साथ साथ शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड से सम्मानित हैं। केदारनाथ आपदा पर सटीक भविष्यवाणी पर उत्तराखंड ज्योतिष रत्न की मानद उपाधि, ज्योतिष विभूषण सम्मान तथा वर्ष 2015 से 2018 तक लगातार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त करने का भी सौभाग्य प्राप्त है। आपने 2019 में आयोजित ज्योतिष महासम्मेलन में प्रतिभाग कर ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान तथा 5 सितंबर 2020 को प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!