पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा: इन हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन नीरज चोपड़ा प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

जिन चार हस्तियों को इस साल पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। उनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), गीता प्रेस गोरखपुर के चेयरमैन राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे का नाम शामिल है। 

इन 17 हस्तियों को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

1. गुलाम नबी आजाद

2. बुद्धदेव भट्टाचार्य

3. मधुर जाफरी

4. राजीव महर्षि

5. सत्यनारायण नाडेला

6. सुन्दर पिचाई

7. विक्टर बनर्जी

8. गुरमीत बावा (मरणोपरांत)

9. नटराजन चंद्रशेखरन

10. कृष्ण एल्ला और सुचित्रा एल्ला

11. देवेंद्र झाझरिया

12. राशिद खान

13. सायरस पूनावाला

14. संजय राजाराम

15. प्रतिभा राय

16. स्वामी सच्चिदानंद

17. वशिष्ठ त्रिपाठी।

बताते चलें कि पद्म पुरस्कार देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक सेवा, साहित्य, कारोबार, औषधि, खेलकूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!