विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत टिहरी पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन, 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने तथा मतदाताओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने, असामाजिक तत्वों को चुनाव प्रभावित करने से रोकने आदि को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्री राजन सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी टिहरी श्री महेश चंद्र बिंजोला के नेतृत्व में कोतवाली टिहरी पुलिस द्वारा सेंट्रल आर्म्ड पैरामिलिट्री फोर्स (ITBP) के जवानों के साथ मिलकर नई टिहरी व बौराड़ी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर एरिया डोमिनेशन गया।

फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, S.S.I योगेश चंद्र खुमरियाल, S.I कुलदीप शाह, कां0 सूरत राम आदि सहित ITBP के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!