Ad image

दुःखद: हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 7 जवान शहीद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

अरुणाचल: अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर  के ऊंचाई वाले हिस्से में हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 जवान शहीद होने की खबर है। क्षेत्र में सेना द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।राहत एवं बचाव दल ने 7 शवों को निकाल दिया है।

बता दें कि रविवार 6 फरवरी 2022 को बर्फीले तूफान के बाद हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में सभी जवान आ गये थे, इसके बाद से सेना का दल उनकी तलाश में जुटा था। सेना के इंडियन आर्मी  ने 7 जवानों की मौत की पुष्टि कर दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में सेना के 7 जवानों की मौत से दुखी हूं। इन बहादुर सैनिकों ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं. शहीद सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।”

सूत्रों की माने तो हिमस्खलन में शहीद हुए 7 जवानों के शवों को निकाल लिया गया है । ये लोग गश्ती दल में शामिल थे। इसी दौरान हुए हिमस्खलन में ये जवान फंस गये थे। जवानों की तलाश के लिए स्पेशल टीमों को एयरलिफ्ट करके कामेंग सेक्टर में पहुंचाया गया था।दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!