टिहरी पुलिस व स्टेटिक सर्विलांस टीम ने जब्त किये गए 1 लाख 30 हजार रुपये

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के नियमों का जनपदीय पुलिस तथा स्टैटिक सर्विलांस टीमों द्वारा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कड़ाई से पालन किया जा रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।

श्री नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन के तहत की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 10 फरवरी 2022 को कोतवाली मुनिकीरेती पुलिस तथा  S.S.T द्वारा  संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान भद्रकाली बैरियर पर वैगनआर कार संख्या 17 CB-5322 को रोक कर चेक किया गया तो कार में से नगद 1,30,000 रुपये बरामद हुये। 

कार चालक मुर्तजा पुत्र आबिद भाई निवासी भवानी मंडी जिला झालावाड़, राजस्थान से उनकी कार से बरामद नकदी के संबंध में पूछताछ करते हुए उक्त नकदी को परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए परंतु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा न ही नगदी के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर दे पाये। बिना अनुमति, वैध दस्तावेजों के भारी मात्रा में नकदी परिवहन करना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आने पर पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी कर नकदी को जब्त कर लिया गया। जब्त धनराशि को राजकोष में जमा कराया जा रहा है।

पुलिस टीम में श्री सुखपाल सिंह बिष्ट (प्रभारी SST टीम) S.I विकास शुक्ला (चौकी प्रभारी भद्रकाली, थाना मुनिकीरेती) कां0 पुष्कर सिंह थाना मुनिकीरेती शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!