Ad image

यहां गुलदारों के दिखाई देने ग्रामीणों में दहशत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जा से डी पी उनियाल। गजा क्षेत्र में दो गुलदारों के दिखाई देने से जंगल से घास लाने वाली महिलाओं व पशु चराने वाले लोगों में दहशत है । गौंसारी गांव की महिलाओं तथा अन्य लोगों ने प्रभागीय वनाधिकारी तथा प्रशासन को दिये गये पत्र में कहा है कि गजा से एक कीलोमीटर आगे खाड़ी सड़क पर शाम के समय दो गुलदारों के दिखाई देने से जंगल से घास चारा पत्ती लाने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तथा बकरी , गाय , बैल भी जंगल ले जाने में भय है ।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले बेरनी गांव में एक बृद्धा तथा पसर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति को गुलदार अपना निवाला बना चुका है उसके बाद दो गुलदारों के दिखाई देने से भय का माहौल है । कभी भी घास लाने वाली महिलाओं पर गुलदार हमला कर सकते हैं । इसलिए वन विभाग पिंजरा लगा कर पकड़ने की कोशिश करें ।

गौंसारी गांव के निवर्तमान प्रधान मान सिंह चौहान ने कहा कि बेरनी व पसर में हुई घटनाओं से लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए । महिलाओं ने डर के कारण जंगल में जाना बंद कर दिया है जिसके कारण पशुओं के लिए घास की समस्या हो गई है महिलाओं ने तहसीलदार गजा को भी सूचना दी है । पत्र पर श्रीमति प्रीति देबी , प्यारा देबी , सीता देबी , कौलदेई , आशा देबी , रंजना ,सहित दर्जनों महिलाओं के हस्ताक्षर हैं ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!