कपाट खुलते ही 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन भगवान बद्रीनाथ जी के दर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। गुरुवार प्रातः 6:15 बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम आस्था और उल्लास से गूंज उठा। देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी में भी पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षित, सुगम और स्वच्छ चारधाम यात्रा के लिए सहयोग की अपील भी की।इस अवसर पर माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागर और झुमैलो नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की झलक दिखाई। मुख्यमंत्री ने धाम में संचालित भंडारे का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!