Ad image

अवैध खनन माफिया पर लगाया इतना अर्थदंड

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी । जिले की तहसील डुंडा के ग्राम अस्तल के  खनन पट्टा क्षेत्र में राजस्व विभाग ने छापेमारी कर अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।

तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान व भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई से भू- वैज्ञानिक उप निदेशक दीपेन्द्र चन्द द्वारा औचक छापेमारी की गयी। औचक छापेमारी के दौरान खनन पट्टा धारक लक्ष्मण सिंह परमार भागीरथी नदी में ग्राम अस्तल में खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर अवैध खनन करते हुए तथा पोकलैंड का उपयोग करते हुए पाये गये। 

निरीक्षण टीम द्वारा पट्टा धारक लक्ष्मण सिंह परमार पर कुल रुपये 8,95,572 का अर्थदंड आरोपित किया गया। जिसमें से खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 1609 घन मी0 अवैध खनन पर रुपये 4,95,572 तथा पोकलैंड उपयोग पर रुपये 4,00,000 का अर्थदंड आरोपित किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!