Ad image

मौत पर मां की ममता भारी पड़ी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा से डीपी उनियाल। ” हुआ यूं कि गजा नगर पंचायत के वार्ड नं 4 बलवंत सिंह चौहान व अन्य लोगों के पशु कल दोपहर में चरने के लिए गजा तमियार सड़क के एक किलोमीटर आगे ऊपर की ओर वार्ड चार की बस्ती के कुछ ही दूरी पर जा रखे थे तो दोपहर करीब दो बजे झाड़ियों में छिपा बाघ बलवंतसिंह चौहान की बछिया पर झपट पड़ा ।

जब तक झपटा ही था कि पास चर रही बछिया की मां गाय ने देखा और बचाव के लिए पीछे से सींगों से बाघ पर धक्का दिया जिससे बाघ हड़बड़ा गया और इतनी देर में पशुओं को चराने वाले बच्चों व अन्य लोगों ने शोरगुल किया । जिससे बाघ नीचे की ओर भाग गया ।”

आखिर मां की ममता ने ही अपनी बछिया की जान बचा दी । बलवंतसिंह चौहान बछिया पर लगे नाखूनों के लिए पशु अस्पताल गजा से दवाई लाये तथा दर्द का इंजेक्शन भी लगवाया । अब बछिया सकुशल है ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!