Ad image

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने नई सरकार से की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा शाखा टिहरी गढ़वाल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया गया।

मोर्चा की बैठक में उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त होने पर बधाई प्रेषित करते हुए उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गयी।  

बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष डॉ. हिमांशु जगूडी ने कहा कि भावी उत्तराखण्ड सरकार से आशा करते हैं कि NPS पीड़ित कर्मचारियों की एकमात्र माँग पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी। 

बैठक में श्री राकेश चंद, श्रीमती पूनम चौहान, श्रीमती प्रीति देवी, श्रीमती संतोष पेटवाल, श्री विकास कुमार, श्री विनीत कुमार, श्री शिवप्रसाद, श्रीमती मोनिका पाण्डेय कश्यप, अजय जोशी, श्री कुशल पाल सिंह व श्री विकास पाण्डेय आदि मौजूद रहे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!