Ad image

ब्रेकिंग: यहां भयंकर आग से कई झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख,फायर ब्रिगेड मौके पर

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित बजरीवाला में भीषण आग लगने से कई झुग्गी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका है। साथ ही फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा रही है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार करीब 50 झोपड़ियां आग में जलकर राख हो गई हैं। घटनास्थल पर हर तरफ रोते बिलखते लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। आपदा प्रबंधन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ लोग जुलस जरूर गए हैं। घटनास्थल पर काफी धुआं होने के कारण आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!