Ad image

डीएम ने केंद्रीय विद्यालय निर्माण कार्य में तेजी व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी की प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय के नव-निर्माणाधीन भवन की प्रगति की समीक्षा की गई। एनपीसीसी ने बताया कि 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और भवन दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाएगा।

जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता और तेजी पर जोर देते हुए पेयजल व विद्युत लाइन शिफ्टिंग, एप्रोच रोड तथा सुरक्षा दीवार निर्माण पर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों में यथासंभव पेड़ बचाए जाएं।

प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने मरम्मत, कंप्यूटर, फर्नीचर व खेलकूद सहित अन्य कार्यों के लिए 21 लाख का प्रस्ताव रखा। वर्तमान में विद्यालय में 695 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि क्षमता 760 की है।

बैठक में सीएमओ डॉ. श्याम विजय, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, हेमलता भट्ट सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!