उत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़हादसा

ब्रेकिंग- एसडीआरएफ ने यहां दो शवों को किया बरामद

Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश । चीला बैराज के पास दो शवों के मिलने से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को तैरते देखा तो इसकी सूचना SDRF को दी गयी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि घटनास्थल पर दो शव दिखाई दे रहे रहे है। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया जहां पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे मोर्चरी में भिजवा दिया है।एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि बरामद शवों में से एक शव सम्भवतः शिवपुरी से ऋषिकेश तक राफ्टिंग करने के दैरान लापता हुये युवक अंकित मुखर्जी निवासी कलकत्ता का है । उक्त युवक के शव के सिर पर हेलमेट था,जिसकी पहचान राफ्टिंग कंपनी द्वारा की गई व दूसरा शव अज्ञात बताया जा रहा है।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!