भाजपा नई टिहरी मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का  शुभारंभ टिहरी विधानसभा के यशस्वी विधायक श्री किशोर उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने किया।

कार्यसमिति की बैठक के दौरान मीडिया को सम्बोधित करते टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय

इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान स्वीकृत तमाम शैक्षिक संस्थानों की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताई।

मंडल कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव व शोक प्रस्ताव के साथ मंडल का कार्यवृत्त मंडल प्रभारी गोविंद रावत  ने लिया।  साथ ही केंद्र सरकार राज्य सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए मंडल कार्यसमिति द्वारा धन्यवाद किया गया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, खेम सिंह चौहान, विश्राम थपलियाल, देवेंद्र दत्त बेलवाल, अनीता कंडियाल, दिनेश डोभाल, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, चंद्रपाल सिंह परमार, रामलाल, पंचम तोपवाल, मंजू , मधु भट्ट ,मीना सेमवाल, धनिता बिष्ट,उर्मिला राणा, रजनी बहुगुणा, अबरार अहमद ,राजेंद्र डोभाल, जितेंद्र पंवार,धनीराम नौटियाल आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!