Ad image

ज्वेलरी चोर गिरोह की 03 महिला सहित 01 पुरुष सदस्य पुलिस की गिरफ्त में

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। दिनांक 25.03.2022 को चंबा स्थित आरती ज्वेलर्स में 03 महिला व 01 पुरुष द्वारा ग्राहक बनकर आने तथा ज्वेलरी खरीदने की बात कहते हुए दुकान में गले व कान के विभिन्न आभूषण देखने के पश्चात डिजाइन पसंद न आना बता कर चले जाने पर जब दुकान स्वामी द्वारा दिखाई गई ज्वेलरी को इकट्ठा किया गया तो उसमें कुछ ज्वेलरी कम पाई गई। शक होने पर दुकान स्वामी मोहित पंवार पुत्र सुमन पंवार निवासी मसूरी रोड, चंबा द्वारा दुकान पर CCTV फुटेज चैक किया तो  उक्त महिलाएं ज्वेलरी चोरी कर जेब में रखते हुए दिखाई दी।

दुकान स्वामी द्वारा सांय 05:00 बजे घटना की सूचना थाना चंबा में दी गई, जिस पर थाना चंबा में अज्ञात अभियुक्त गणों के विरुद्ध चोरी का अभियोग पंजीकृत कर सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी।

इसके बाद श्री नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने हेतु C.O टिहरी श्री महेश चंद्र बिंजोला के पर्यवेक्षण में S.H.O चंबा श्री पंकज देवरानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गठित पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर* जनपद के थाना नरेंद्रनगर, मुनिकीरेती सहित अन्य थानों से घटना की जानकारी साझा कर अभियुक्तों की तलाश में *जनपद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।* चेकिंग अभियान के फलस्वरूप *पुलिस द्वारा भद्रकाली के निकट  एक I-20 कार DL07CL-3492 सहित चारों अभियुक्तगणों को अभियोग कायमी के 05 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई ज्वेलरी की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

*नाम-पता अभियुक्तगण*

1:-श्रीमती गीता पत्नी राजेश निवासी अंबेडकरनगर कटघर, मुरादाबाद (उ0प्र0)

2:-श्रीमती कुसुम पत्नी सतपाल निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली। 3:-श्रीमती मंजू पत्नी सुंदर निवासी E-64, E-block, गंगा विहार,दिल्ली।

4:-मुस्तफा रमजानी पुत्र सी0 रमजानी निवासी मकान नंबर E-49/J-27, गली नंबर 07, जनता मजदूर कॉलोनी गढ़ी रोड़ उत्तर पूर्वी दिल्ली।

पुलिस टीम थाना चम्बा-

1:-Insp पंकज देवरानी (SHO)

2:-S.S.I नवीन जुराल

3:-Cons. भास्कर

4:-Cons. शेर सिंह

5:-Lady Cons. पूजा

6:-Lady Cons. सोबिता


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!