Ad image

650 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। S.S.P टिहरी श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व ऐसे अपराधों में लिप्त तस्करों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में टिहरी पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है। 

अभी 02 दिन पूर्व ही जनपद के थाना मुनिकीरेती व S.O.G की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 किलो चरस के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार किया गया था और इसी क्रम में कल बीती दिनांक 26.03.2022 की सांय पुनः मुनिकीरेती पुलिस तथा S.O.G द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में 01 शातिर तस्कर को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री राजन सिंह व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर श्री रविंद्र कुमार चमोली के पर्यवेक्षण में थाना मुनिकीरेती व एसओजी, टिहरी गढ़वाल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.03.2022 की सांय चेकिंग के दौरान अभियुक्त मुन्ना मिश्रा पुत्र उदयभान (उम्र 30 वर्ष) निवासी गली नंबर 15, वार्ड नंबर 04 शीशम झाड़ी, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल को स्कूटी सं0 UK-14G-5383 सहित 650 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹ 65000/-) के मुनिकीरेती के खारा स्रोत पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में श्री रितेश शाह (प्रभारी निरीक्षक, मुनिकीरेती) देवराज शर्मा (प्रभारी S.O.G)

उ0नि0 योगेश पांडे (चौकी प्रभारी, कैलाश गेट)

उ0नि0 लखपत बुटोला (S.O.G, हे0कां0 (प्रो0) योगेंद्र सिंह (S.O.G) का0 अरुण शर्मा (थाना मुनिकीरेती) व का0 हिमांशु चौधरी (S.O.G) शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!