Ad image

दुर्घटना कर फरार ट्रक चालक पुलिस हिरासत में

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मामला दिनांक  31 मार्च 2022 का है जब प्रातः 7:15 बजे थाना देवप्रयाग  को सूचना प्राप्त हुई कि होटल उमा के पास ट्रक व बाइक सवार  की टक्कर हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। 

उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष देवप्रयाग मय फोर्स के मौके पर पहुँचे तो पाया कि वाहन संख्या UK14-CA-2181 ट्रक व मोटरसाइकिल संख्या UK-08R-5740 आपस में टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रखी थी तथा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। उक्त दुर्घटना में मोटर साईकिल चालक गंभीर रूप से घायल था, जिसे आनन-फानन में प्राइवेट वाहन के माध्यम से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागी भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।

मृतक के परिजनों द्वारा कठोर कार्यवाही की मांग किए जाने पर आज दिनांक 01 अप्रैल 2022 को थाना देवप्रयाग पर मु0अ0सं0 – 09/22 धारा 279/304 (A) ipc पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित की गयी ।

गठित टीम द्वारा गहन खोजबीन करते हुए उक्त ट्रक चालक अभियुक्त बचन सिंह को अभियोग कायमी के 03 घंटे के अंदर बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बचन सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी (48 वर्ष) ग्राम -त्यूला थाना थराली, जनपद चमोली का रहने वाला है।

पुलिस टीम में उ0नि0 विजय थपलियाल, का0 मनीष वेदवाल, का0 सुशील चौहान थाना देवप्रयाग शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!