विराट संत सम्मेलन एवं आध्यात्मिक चेतना शिविर 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चंडीगढ़। शिवधाम आश्रम सैक्टर 31 के प्रागंण में संगत समतावाद के 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होने वाले 56वें विशाल वार्षिक समता सत्संग सम्मेलन में देशभर से गुरुदेव महन्त बुधनाथ महाराज के प्रेमीजन शामिल होने पहुंच रहे हैं।

इस आयोजन के दौरान पांचों दिन सांयकाल 6 बजे रात्रि 10 बजे तक  बद्रीनाथ धाम उत्तराखण्ड के संत नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज अपने प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे और सत्संग के बाद आश्रम में गुरु का अटूट लंगर चलेगा।
साध्वी माँ देवेश्वरी ने इस आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 55 साल से यह वार्षिक आयोजन धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस साल तैयारियां महीने भर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सोनीपत, अंबाला, जगाधरी, दिल्ली,पंजाब, हिमांचल प्रदेश देहरादून व बरेली से कई वरिष्ठ वक्ता भी पहुंच रहे हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!