ब्रेकिंग: हादसे में एसडीएम घायल, ड्राइवर की मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार। मंगलवार को एसडीएम लक्सर की गाड़ी का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है जबकि एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त एसडीएम की गाड़ी

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं कि लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी परखच्चे के उड़ गए। हादसे में चालक गोविंद राम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्‍हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुःखद जताया है और घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!