सम्मानित होने के बाद वापस मुख्यालय पहुंचे डीएम का भव्य स्वागत

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद डेस्क।

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए मुबई में आफ्टरनून वॉइस की तरफ से 1 मई 2022 को बेस्ट आईएएस अफसर का न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किए जाने के बाद वापस पहुंचने पर क्लेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी,तथा मिष्ठान वितरण भी किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय, व्यैक्तिक अधिकारी कमल पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी महेन्द्र चंद आदि मौजूद थे।

Share This Article
error: Content is protected !!