डीएम व पालिकाध्यक्ष ने किया लोन पॉइंट पीएलपी का उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 01 सितंबर 2020

नई टिहरी। जिला मुख्यालय पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लाभार्थियों के आवेदनों पर ऋण स्वीकृति एवं आवेदनों के समय पर निष्पादन के दृष्टिगत नवनिर्मिति लोन पॉइंट (पीएलपी) का जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल एवं अध्यक्षा नगर पालिका परिषद नई टिहरी सीमा कृशाली द्वारा संयुक्त रूप से उद्धघाटन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने द्वीप प्रज्वलन के उपरांत कहा कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जनहित की यह पहल सराहनीय है। लोन पॉइंट (पीएलपी) की स्थापना से आवेदक को जहां ऋण प्राप्त  करने में आसानी होगी वहीं व्यर्थ की दौड़भाग से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में प्रवासियों को स्वरोजगार इत्यादि की स्थापना में यह पीएनबी की यह पहल कारगर सिद्ध होगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा लाभार्थियों देवी प्रसाद, देवनसिंह, कसारी देवी, पंकज रावत, सोम प्रकाश को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किये गए। 

इस अवसर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख प्रताप सिंह रावत पीएलपी रेम टिहरी प्रमुख वीरेंद्र सिंह राणा एवं विभाग के अन्य अधिकारी बैंक कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!