Ad image

री-एडमिशन के नाम पर मनमाना शुल्क वसूले जाने के खिलाफ कलेक्ट्रेट में दिया धरना 

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । निजी स्कूल संचालकों की ओर से री-एडमिशन के नाम पर मनमाना शुल्क वसूलने के मामले में शहर कांग्रेस के आवाहन पर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को अभिभावकों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।

इस मौके पर अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूल संचालक प्रवेश, ड्रेस और पाठ्य पुस्तकों के नाम पर अभिभावकों से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। प्रवेश शुल्क के नाम पर एक्टिविटी फीस, एडमिशन फीस, एनुअल फीस, लैब फीस, मैगजीन फीस, जनरेटर फीस ली जा रही है जो कि सरासर गलत है। यही नहीं अलग अलग स्कूलों में फीस में भी अंतर है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल

शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि अधिक स्कूल फीस लिए जाने के संबंध में पूर्व में अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज की गई थी। डीएम ने सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए थे। सीईओ ने जांच कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है मगर प्रशासन उस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहा है। इसका मतलब यह है कि प्रशासन इन निजी शिक्षण संस्थाओं के दबाव में है। कहा कि अगर रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया और  निजी स्कूलों ने मनमानी बंद नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा

वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति भट्ट ने कहा कि कई निजी स्कूल ऐसे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। ऊपर से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। जो कि क़ानूनन गलत है। कहा यदि इसके बाद भी जिला प्रशासन ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं तो अभिभावक भूख हड़ताल और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। 

धरना प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेस नेता ज्योति भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, अब्दुल अतीक, कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, गंगा भगत सिंह नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, नरेंद्र रमोला, साहब सिंह सजवाण, मुशर्रफ अली, नफीस खान, सोहन सिंह राणा, दीवान सिंह नेगी, हेमा नौटियाल, रेणुका राणा, हीरा नेगी, राजीव नेगी आदि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!