गजा से डीपी उनियाल। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा में छात्र संसद का गठन किया गया जिसमें छात्र अंकित खाती को प्रधानमंत्री व कु. स्नेहा को गृहमंत्री चुना गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ की देखरेख में सम्पन्न छात्र संसद चुनाव में कु.खुशी को शिक्षा मंत्री , कु . शीतल भंडारी स्वास्थ्य , दिव्यांशु विजल्वाण पर्यावरण , मनीष विष्ट कृषि , शैलेन्द्र पुस्तकालय विज्ञान , कपिल खेलमंत्री , कु दीपांशी व आयुश अनुशासन , विवेक चौहान उपस्थिति , कु आरती महिला व बालविकास , कु अर्चना वित्त तथा द्वारिका नाथ प्रधानाचार्य को संरक्षक चुना गया । प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने छात्र संसद के सभी छात्रों को बधाई दी ।
यहां अंकित बने प्रधानमंत्री और स्नेहा गृहमंत्री

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



