Ad image

खाई में गिरा ईंटों भरा ट्रक, चालक की मौत 2 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी/देवप्रयाग। थाना देवप्रयाग अंतर्गत आज मंगलवार की सुबह प्रातः 4बजे शिव मूर्ति के पास ईटों से भरा हुआ एक ट्रक यूके 17ca4385 गधेरे में गिर गया जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह ट्रक रुड़की से ईंट लेकर श्रीनगर की ओर जा रहा था। ट्रक में 3 लोग सवार थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 के माध्यम से घायलों को सीएचसी देव प्रयाग पहुंचाया। घायल नौशाद पुत्र शब्बीर उम्र 45 और नईम अब्बास पुत्र मंगता हसन उम्र 42 ,निवासीगण जैनपुर जिंजोरी थाना मंगलोर, हरिद्वार को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मृतक–हसन अब्बास पुत्र जियाउल हसन उम्र 27 ,निवासी शर्की, सिरसि देहात संभाल उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!