Ad image

महाविद्यालय कोटद्वार द्वारा “विरासत- अपना उत्तराखंड अपनी संस्कृति” ऑनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

admin
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 28 जुलाई 2020

कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” क्लब के तत्वाधान में विरासत अपना उत्तराखंड अपनी संस्कृति श्रृंखलाबद्ध ऑनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 19 जुलाई से 8 अगस्त 2020 तक किया जा रहा है। क्लब के समन्वयक डॉ0 महंत मौर्य ने बताया कि इस श्रृंखलाबद्ध सांस्कृतिक ज्ञान प्रतियोगिता के प्रथम सप्ताह में 19 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रतिभागियों को त्योहार तथा वेशभूषा दो विधा में से किसी एक पर जानकारी देते हुए अपनी वीडियो क्लिप बनाकर पोस्ट करना था।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल के राजकीय महाविद्यालयों के साथ-साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल और उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ0 सीमा चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिभाग करना यह बताता है कि आज की युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक है।
आयोजन सचिव डॉ0 संजीव कुमार ने बताया की प्रथम विधा वेशभूषा में प्रियांक्षा जंग बीएड द्वितीय वर्ष राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार प्रथम तथा पुष्पा जोशी एमएसडब्लू द्वितीय सेम यूओयू देहरादून और अंजली भट्ट बीए चतुर्थ सेम राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश संयुक्त रूप से द्वितीय, और नियंता गढ़कोटी एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर भौतिक विज्ञान राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश और रितिक कुमार टम्टा बीए द्वितीय सेम राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट संयुक्त रूप से तृतीय रहे। इसी प्रकार त्योहार में विशाल चंद फुलारा एमए संगीत राजकीय महाविद्यालय रानीखेत प्रथम, गौरव चंद्र भट्ट एमए अंग्रेजी राजकीय महाविद्यालय रानीखेत तथा निशा राजपूत एमए द्वितीय सेम राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार संयुक्त रुप से द्वितीय तथा मनोरमा सनवाल बीएससी प्रथम सेम राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट, शिवानी नेगी बीए चतुर्थ सेम राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल तनुज कुमार लोहुमी बीए सिक्स्थ सेम एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, निकिता बीए तृतीय वर्ष राजकीय महाविद्यालय रायपुर देहरादून संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 जानकी पंवार जी ने कहा देश की विविधता में एकता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की योजना “देखो अपना देश” के अंतर्गत “एक भारत श्रेष्ठ भारत” क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं में उत्तराखंड की संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए इस प्रकार के श्रृंखलाबद्ध ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्राचार्या महोदया ने विजयी तथा प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी, साथ ही आयोजन समिति और क्लब के अन्य सदस्यों डॉ0 प्रीति रानी, डॉ0 अमित जायसवाल, डॉ0 किशोर सिंह चौहान, डॉ0 शोभा रावत, डॉ0 मुकुल कुमार डॉ0 तनु मित्तल, डॉ0 सुनीता नेगी, डॉ० विनोद सिंह, डॉ0 लता कैडा को शुभकामनाएं दी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!