शिवपुरी के पास कार-ट्रक की भिड़ंत में 5 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/देवप्रयाग। ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 4:15 बजे हादसा हो गया जब एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची चौकी से 108 एंबुलेंस की मदद से कार सवार की घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश भिजवाया है। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कार सवार लोग केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में शिवपुरी के समीप हादसा हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया ।

घायलों में अजय (22 वर्ष) निवासी सांभली, थाना निड्डू, करनाल, हरियाणा, विनोद (32 वर्ष) जोरासी, समाल, हरियाणा, रामजीलाल 23 वर्ष निवासी साई कालोनी, जाटन रोड, पानीपत हरियाणा, सौरभ (22 वर्ष) निवासी सांभली, थाना निड्डू, करनाल, हरियाणा, आकाश (22 वर्ष) निवासी मीरा संधारी,करनाल, हरियाणा शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!