सचल पशु चिकित्सा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के अन्तर्गत जनपद में गो वंशीय एवं महिष वंशीय पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग(एफएमडी) का प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान द्वितीय चरण का शुभारम्भ आज विकास भवन नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल द्वारा पशुपालन विभाग के सचल पशु चिकित्सा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. बर्तवाल ने बताया कि इस फ्लैगशिप कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से निजात दिलाने के लिए आज दिनांक 25 जून, 2022 से 24 जुलाई, 2022 तक निःशुल्क टीका लगाया जायेगा। कहा कि पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लगभग 01 लाख 20 हजार पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग का टीकाकरण करेंगी। उन्होंने पशुपालकों से खुरपका-मुंहपका रोग के उन्मूलन हेतु अपने पशुओं का टीकाकरण में सहयोग की अपील की।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित पशुपालन विभाग टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!