नीम बीच सर्च ऑपरेशन: 3 में से 2 के शव बरामद तीसरे की तलाश जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। एसडीआरएफ ढाल वाला द्वारा नीम बीच सर्च ऑपरेशन आज भी जारी रहा। आज बैराज से एक शव बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त वत्सल बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट गली नम्बर 28 गुमानिवाला के रूप में की गयी। उसके परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं दूसरा शव सप्तऋषि घाट हरिद्वार से बरामद किया गया है। जिसकी पहचान आर्यन बंगवाल के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा शव को हरिद्वार मोर्चरी में भेजा गया है, परिजनो ने शव की शिनाख्त की है।

बता दें कि 16 जुलाई को नीम बीच मे एक दोस्त के जन्मदिन को मनाने गए 8 दोस्तों में से 3 दोस्त नदी में नहाते समय बह गए थे जिनमें से अबतक 2 के शव बरामद हो गए हैं और तीसरे (प्रतीक) की तलाश जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!