Ad image

डीएम ने घोल्डानी गांव के लोगों की मुराद की पूरी, आधार कार्ड बनने शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
नई टिहरी/प्रतापनगर। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने प्रतापनगर के घोल्डानी गांव के लोगों की क्षेत्र में ही आधार कार्ड बनवाने की मांग का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को विकास खण्ड अधिकारी के माध्यम से क्षेत्र में कैम्प लगाकर आधार कार्ड बनवाने,आधार कार्ड में संशोधन एवं अपडेट आदि हेतु निर्देशित किया गया। 

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में आज क्षेत्र के विकासखण्ड कार्यालय में आधार शिविर आयोजित कर 03 नए आधार कार्ड बनाये गए और 02 कार्ड अपडेट किये गए। उन्होंने बताया कि कल दिनाँक 25 जुलाई, 2022 को भी विकासखण्ड कार्यालय में कैम्प आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आधार कार्ड बनवाने अथवा आधार कार्ड में संसोधन करवाकर शिविर का लाभ लेने की अपेक्षा की है।
शिविर में आधार कार्ड ऑपरेटर सुनील द्वारा आधार कार्ड बनाने का कार्य किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!