रक्षाबंधन किस दिन मनाया जाएगा 11 अगस्त अथवा 12 अगस्त इस विवाद पर उत्तराखंड ज्योतिष रत्न से हस्तक्षेप की मांग

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा अथवा 12 अगस्त को मनाया जाएगा यह पूरे देश में विद्वानों के बीच विवाद का विषय बना हुआ है कारण यह है कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को भी है और 12 अगस्त को भी है।

जहां कुछ लोग 11 अगस्त को रक्षाबंधन होने का दावा कर रहे हैं तो कुछ 12 अगस्त के पक्ष में बात कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद के बीच राज्य एवं राज्य से बाहर से विद्वानों के तमाम संगठनों ने उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल से इस संदर्भ में शीघ्र हस्तक्षेप कर सटीक निर्णय देने की गुजारिश की है जिससे जनता को सही बात का पता चल सके कि उन्हें भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पवित्र रक्षाबंधन का त्योहार किस दिन मनाना है।
कुछ संगठनों का कहना है कि क्योंकि उत्तराखंड देव भूमि है इसलिए कई संगठन सरकार से यह मांग भी कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री को एक राजगुरु अवश्य रखना चाहिए जो इस बात का निर्णय समय-समय पर सटीक रूप से देकर जनता का सही मार्गदर्शन कर सके। इस मामले में लोगों की नजर एक बार फिर से उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल के निर्णय पर टिक गई है।

विदित है कि डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने अभी तक रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपनी राय व्यक्त नहीं की है। जबकि राज्य की जनता बेसब्री से उनके बयान का इंतजार कर रही है, संभावना है कि वह सोशल मीडिया में जनता की भावनाओं को देखकर अति शीघ्र इस संदर्भ में अपना बयान जारी करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!