Ad image

नई टिहरी व्यापार मंडल की शिकायत पर कबाड़ी गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कबाड़ी पर छेड़खानी का है आरोप

नई टिहरी । सोमवार शाम को उस्मान उर्फ तोती नाम के कबाड़ी द्वारा लड़कियों के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश मे आने से नई टिहरी ब्यापार मण्डल भड़क गया।शिकायत पर पुलिस द्वारा रात ही उक्त कबाड़ी को गिरफ्तार कर के पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि उस्मान काफी दिनों से कुछ लड़कियों का पीछा कर रहा था और कई बार इनको परेशान भी कर चुका था इस कारण लड़कियां भी डरी हुई थी।
इस सबंध मे टिहरी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल के नेतृत्व मे ब्यापारी A S P से मिलें और उनको ज्ञापन दिया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कबाड़ी को रात ही गिरफ्तार कर दिया।
एसएसपी को लिखें गए ज्ञापन मे ब्यापारीयों का कहना था कि कबाड़ीयों द्वारा आये दिन यहां पर कुछ ना कुछ वारदात को अंजाम दिया जाता है। ये लोग कबाड़ की आड़ मे गलत कृत्य को अंजाम दें रहे हैं। नशाखोरी, चोरी, ठगी जैसे कई मामलो मे इन कबाड़ीयों का अहम रोल देखने को मिलता है।
अध्यक्ष ने कहा उक्त कबाड़ी सहित शहर के अंदर बसे सारे कबाड़ीयों को पुलिस यहां से भगाने का कार्य करें अन्यथा ऐसा ना होने की दशा मे ब्यापार मण्डल स्वतः संज्ञान लेकर कबाड़ीयों के खिलाफ मुहिम छेडेगा।
ब्यापारियों मे अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज चमोली, उपाध्यक्ष हीरा सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश डोभाल, जिला संगठन मंत्री मायाराम थपलियाल, हरपाल पुंडीर, खिलेस्वर बलूदी, स्वयंवर चौहान सहित ब्यापारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!