महाविद्यालय अगरोड़ा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल के संरक्षत्व मे निबंध प्रतियोगिता के संयोजक डॉ० भरत गिरी गोसाई एवं सदस्य डॉ० प्रमोद रावत के दिशा निर्देश मे स्वतंत्रता आंदोलन मे उत्तराखंड के क्रांतिकारियों का योगदान विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे महाविद्यालय मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओ द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया। निबंध प्रतियोगिता के चयन समिति के सदस्य डॉ० राकेश रतूड़ी एवं डॉ० बबीता बंटवाण द्वारा उक्त प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया गया।

निबंध प्रतियोगिता मे बी०एस-सी० प्रथम वर्ष की छात्रा कु० निकिता पुत्री श्री खम्पालाल ने प्रथम स्थान, बी०एस-सी० प्रथम वर्ष की छात्रा कु० निकिता पुत्री श्री अनिल कुमार ने द्वितीय स्थान तथा बी०एस-सी० तृतीय वर्ष की छात्रा कु० प्राची रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रतिभागी एवं विजयी छात्र-छात्राओ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!