डीएम ने चमियाला स्वास्थ्य केंद्र में किए 80 अल्ट्रासाउंड, मरीज़ों का जाना हालचाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

27 नवम्बर को भी किए थे 82 अल्ट्रासाउंड

टिहरी गढ़वाल 04 दिसम्बर, 2022। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर, चमियाला पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में 80 अल्ट्रासाउंड किये गए, जिसमें 74 प्रेगनेंसी तथा 06 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। कक्षों में साफ-सफाई एवं बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखकर वे संतुष्ठ नजर आए।

इससे पूर्व भी जिलाधिकारी द्वारा 27 नवम्बर, 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर चमियाला में 82 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किये गए थे।

इस मौके पर सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!