आपदा पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। शनिवार को स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन के सदस्यों एवम गढ़वाल फाउन्डेशन द्वारा सकलाना क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा रावत की उपस्थिति मे टिहरी जिले के बांदल वैली में आपदा ग्रस्त दूरस्थ गांव के लिए राशन की किट उपलब्ध कराई गई ।

आपदाग्रस्त क्षेत्र सीतापुर (धौलागिरि) के 17 प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन की ओर से आपदा प्रभावित क्षेत्र टोलिया ग्रामसभा के अंतर्गत चिपल्डी में भी 5 परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई गई । आपदा प्रभावित क्षेत्र के कुल 22 परिवारों को यह मदद पहुंचाई गई है। जिसमें 10 किलो आटे का बैग , चावल , चीनी , चायपत्ती, तेल, नमक , मसाले सामग्री आदि शामिल है।

स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट हरेंद्र कठैत, श्रीमती उर्मिला , श्रीमती सविता भंडारी द्वारा सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द से सामग्री से भरी गाड़ी को प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना की गई ।

संगठन के सचिव रविंद्र सिंह पडियार , बबलू कांडपाल अरविंद गुरुंग, सुरेश मेहरा , सूरी मेहरा, जाहिद, प्रकाश , अंजलि पंत, प्रतिभा बहुगुणा, गिरीश भट्ट , अंशुमन शर्मा, धीरेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा ।इसके साथ ही संघटन के अध्यक्ष एडवोकेट हरेंद्र कठैत ने सभी लोगों से आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपील करी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!