Ad image

विकास खण्ड थौलधार के राइंका. बंगियाल में 3 सितंबर को बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। विकास खण्ड थौलधार के स्थान रा.ई.का. बंगियाल, न्याय पंचायत इडियान में 3 सितंबर को बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि बहुद्देशीय शिविर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 03 सितंबर, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से विकास खण्ड थौलधार के स्थान रा.ई.का. बंगियाल, न्याय पंचायत इडियान में आयोजित किया जायेगा।

बताया कि शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं / शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही की जायेगी। शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगवाकर स्वास्थ्य परीक्षण, वैक्सिनेशन एवं दिव्यांग प्रमाण-पत्र तथा तहसील कण्डीसौड द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे।

अग्रणी बैंक प्रबन्धक, टि०ग० तथा जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड), टि०ग० द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय समावेश के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जायेगी एवं स्टॉल स्थापित किया जायेगा। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को बहुद्देशीय शिविर में अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगवाते हुए स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!