Ad image

थाना देवप्रयाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं की आत्मरक्षा हेतु कार्यशाला

admin
5 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी और बचाव हेतु जागरूकता

  • छात्राओं को आत्म-रक्षा (सेल्फ-डिफेन्स) का प्रशिक्षण दिया गया
  • महिलाओं से संबंधित कानूनों की तथ्यात्मक जानकारी दी गई
  • देवभूमि मोबाईल एप्प के इस्तेमाल की जानकारी दी गयी

रमेश सिंह रावत, ब्यूरो चीफ डिजिटल, गढ़ निनाद समाचार 

देवप्रयाग, टिहरी:  12 दिसंबर बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्राओं को आत्मरक्षा और जागरूकता हेतु एक  कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला थाना देवप्रयाग के सहयोग से आयोजित की गयी। कार्यशाला अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुधा भारद्वाज द्वारा की गई।  कार्यशाला में महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में छात्र छात्राओं को जागरुक करते हुए आवश्यक जानकारियाँ दी गयी। 

प्रो0 सुधा भारद्वाज प्राचार्या महाविद्यालय देवप्रयाग ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन समाज में बढते महिला सम्बन्धी अपराधों के दृष्टिगत किया गया है।

कार्यशाला में  कु० ममता (महिला कांस्टेबल) तथा कु० करिश्मा  (महिला कांस्टेबल) थाना देवप्रयाग द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीकों का अभ्यास करवाया गया।  कार्यशाला में महिला कांस्टेबल – करिश्मा और ममता द्वारा उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में आवश्यक टिप्स दिए गए और आत्म-रक्षा (self defence) का प्रशिक्षण भी दिया गया।

देर साम व अकेले सफर करने पर पर पुलिस को मोबाइल मैसेज से सूचना दे 

आयोजित कार्यशाला में श्री महिपाल सिंह रावत एस० ओ० थाना देवप्रयाग ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित कानूनों की तथ्यात्मक जानकारी दी।  साथ ही उन्होंने बताया कि जब भी आप अकेले सफर करते है तो अपने मोबाईल से पुलिस और अपने परिजनों सम्बन्धित वाहन का नम्बर मैसेज या कॉल कर बता दें। एस० ओ० महिपाल सिंह रावत ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि रात्रि में यदि आप कहीं भी वाहन का इन्तजार करें या किसी कारण लेट हो जाते है तो तुरन्त पुलिस को फोन कर या 112 न0 पर फोन कर आप पुलिस की सहायता ले सकते है।

देवभूमि मोबाईल एप्प का इस्तेमाल भी करें 

अथवा अपने फोन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा निर्मित देवभूमि मोबाईल एप्प को भी डाउनलोड कर अधिक जानकारी ले सकते है। साथ ही कार्यशाला में वर्तमान में प्रचलित ATM फ्रॉड/साईबर क्राईम, यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। 

कार्यशाला में नशे के बढते प्रचलन से नुक्सान और इसके दुष्प्रभाव से सम्बन्धित अपराधों के बारे में छात्र-छात्राओं व उपस्थित शिक्षकों / स्टाफ को जागरुक किया गया। कार्यशाला में लगभग महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर प्रशिक्षण व जानकारी हासिल की।

आयोजित कार्यशाला में थाना देवप्रयाग से एस० ओ० महिपाल सिंह रावत, HCP नरेन्द्र सिंह रावत, कान्स्टेबल रवीन्द्र चौहान, महिला कान्स्टेबल करिश्मा, महिला कान्स्टेबल ममता आदि उपस्थित थे। 

महाविद्यालय देवप्रयाग के डॉ0 वी०डी० पाण्डेय, डॉ० अशोक कुमार मैंदोला, डॉ० महेशानंद नौड़ियाल , डॉ0 ज्योति गैरोला,  डॉ0 रंजू उनियाल, डॉ0 सृजना राणा, डॉ0 गुरुप्रसाद थपलियाल, डॉ0 मनीषा सती, डॉ0 प्राची फर्त्याल, डॉ0 सुनीता असवाल, डॉ0 रश्मि नौटियाल,  कु0 नीतू चौहान आदि ने कार्यशाला के संचालन में सहयोग कर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। 


Please click to share News

Share This Article
error: Content is protected !!