Ad image

NH-94 भारी वाहनों के लिए बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगी आवाजाही

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। नेशनल हाईवे 94 नरेंद्रनगर के पास जमीन खिसकने के कारण लगातार खोखला होने के कारण भारी वाहनों के लिए बंद किया गया है अब वैकल्पिक मार्गों से आवजाही हो पाएगी।

बता दें कि नेशनल हाईवे 94 नरेन्द्र नगर में होटल चाचा भतीजा के पास नीचे से भारी बारिश के कारण जमीन खिसकने के कारण लगातार खोखला हो रहा है अतः यह मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों के लिये पूर्ण रुप से बन्द किया गया है, अतःभारी वाहन निम्न वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे ।
वैकल्पिक मार्ग–1- ऋषिकेश से चंबा जाने वाले भारी वाहन ऋषिकेश से देवप्रयाग-हिंडोलाखाल से टीपरी – कोटी होते हुए चंबा व इससे आगे जा सकते हैं ।
2- ऋषिकेश से चम्बा जाने वाले भारी वाहन देवप्रयाग – मलेथा– दुगड्डा- पीपल डाली–कोटी होते हुए चम्बा व इससे आगे जा सकते हैं।
3- चम्बा से ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहन वाया धनौल्टी–मसूरी बाईपास –देहरादून होते हुए जा सकते हैं।
सभी लोगों से अपील की गयी है कि पुलिस द्वारा बताये गये वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!