Ad image

कैलाश मानसरोवर मार्ग पर बूंदी से छियालेख पास हादसा, एक की मौत तीन घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पिथौरागढ़। बुधवार को कैलाश मानसरोवर मार्ग पर बूंदी से छियालेख के बीच एक कैंपर वाहन के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हेली सेवा से हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसा बूंदी से दो किमी आगे होना बताया गया। 

हादसे में गर्ब्यांग निवासी चमन सिंह गर्ब्याल (44) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ज्ञानेश सिंह गर्ब्याल, गजेंद्र सिंह गर्ब्याल, राजेंद्र सिंह रायपा घायल हो गए। सेना, एसएसबी, आईटीबीपी ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वहां भर्ती कर दिया है। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह रायपा को हल्द्वानी रेफर किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!