Ad image

डीएम स्वाति भदौरिया ने गैर पुल इको पार्क के सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डीएम स्वाति भदौरिया ने गैर पुल इको पार्क के सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

गढ़ निनाद न्यूज़* 19 जून 2020

चमोली: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शुक्रवार को गैर पुल स्थित इको पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग को यहां पर पांच सितारा कैंटीन, म्यूजियम, नव ग्रह वाटिका और त्रिफला वन में साफ सफाई, लाइटें, रंग रोगन, पार्क की मरम्मत करते हुए पार्क का सौन्दर्यीकरण करने के निर्देश दिए। इसके लिए पूर्व में ही धनराशि उपलब्ध कराई गई थी।

जिलाधिकारी ने इको पार्क के मुख्य गेट को ठीक कर डिस्प्ले लाइट और पार्क में फोकस तथा स्ट्रीट लाइट लगाने, बैठने हेतु बैंच लगाने, पार्क के पैदल रास्तों के दोनों ओर फूल लगाने, पेड़ो पर नाम के साथ साइन बोर्ड  लगाने को कहा। ताकि यहां आने वाले लोगों को पेड पौधौ की जानकारी भी मिल सके। उन्होंने 10 जुलाई तक पार्क के सभी सौन्दर्यीकरण कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, मुख्य उद्यान अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!