Ad image

बिग ब्रेकिंग: ऋषिकेश देवप्रयाग मार्ग पर नीरगढ़ के पास वाहन दुर्घटना में 3 की मौत 3 घायल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ब्रेकिंग न्यूज़: ऋषिकेश देवप्रयाग मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना में 3 पुरुषों की मौत हो गयी है जबकि 3 पुरूष घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

आज सुबह वाहन संख्या Uk13 TD 5686 आर्टिगा जिसे  रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह नि o ऊखीमठ उसाड़ा उम्र 37 चला रहा था। सभी लोग हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रहे थे। गाडी में  कुल 6 लोग सवार थे । गाडी ब्रह्मपुरी श्रीराम आश्रम के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क ने लगभग 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। 

सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, एस आई आशीष शर्मा चौकी प्रभारी तपोवन मय पुलिस बल मय SDRF के मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस,SDRF द्वारा 3 घायलों को तत्काल उपचार हेतू ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भेजा गया व 3 अन्य की मौके पर मृत्यु हो गई हैं। मृतकों को खाई से निकाल कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। एस आई सुनील पंत को सरकारी अस्पताल घायलों की जानकारी हेतु रवाना किया गया है।

अपडेट

घायलों का नाम पता

1- रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग उम्र 37 वर्ष  (सरकारी अस्पताल ऋषिकेश)

2- रविन्द्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी C 714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुम्बई, (M Corp) ग्रेटर मुम्बई उम्र 56 वर्ष। (AIIMS)

मृतकों का नाम पता-

1- शिवाजी बुधकर पुत्र श्री शिवाजी बाबा जी बुधकर निवासी दहिसर मुंबई महाराष्ट्र उम्र 53 वर्ष।

2-पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी पुत्र श्री दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई थाणे महाराष्ट्र उम्र 37 वर्ष।

3- जितेश प्रकाश लोखंडे पुत्र श्री प्रकाश लोखंडे निवासी LBSH मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र उम्र 43 वर्ष।

4-धर्मराज पुत्र श्री नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र ।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में निरीक्षक कविन्द्र सजवाण,किशोर कुमार,जितेंद्र रावत,सुमित नेगी, मनमोहन सिंह,दीपक जोशी, प्रदीप रावत, ओमप्रकाश , शिवम व अमित कुमार शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!