बेरोजगार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ द्वारा 12 सितंबर को परेड ग्राउंड देहरादून से सचिवालय तक धरना प्रदर्शन रैली का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12 सितंबर 2022 को परेड ग्राउंड देहरादून से सचिवालय तक धरना प्रदर्शन रैली निकाली जाएगी।

संघ कर प्रदेश अध्यक्ष आशीष चंद्र प्रदेश व  प्रदेश महासचिव मयंक राणा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संघ द्वारा अपनी मांगो के सम्बंध में समय-समय पर विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों को पत्राचार व अन्य माध्यमों से अवगत कराने की कई बार कोशिश की गई, परंतु सरकार द्वारा लैब तकनीशियन संवर्ग की राज्य बनने के विगत 22 वर्षों से अनदेखी की जा रही है। विगत 22 वर्षों में डिग्रीधारी मेडिकल लैब टेक्नीशियन हेतु कोई भी सेवा नियमावली नहीं बनाई गई है, व दूसरी ओर हमारे पदों को आउटसोर्सिंग के तहत भरा जा रहा है, जिससे युवाओं में निराशा का भाव उत्पन्न हो रहा है ।

इसके विरोध में  सभी डिग्री धारी लैब टेक्नीशियन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन दिनांक 12 सितंबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे से परेड ग्राउंड देहरादून से सचिवालय के मुख्य द्वार तक करने का निर्णय लिया गया है ।

Share This Article
error: Content is protected !!