Ad image

केदारनाथ जा रहा वाहन सड़क पर पलटा, सभी सुरक्षित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए जा रहा  एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन सड़क पर पलटने से एक यात्री का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि अन्य को कोई चोट नहीं आयी।

वाहन में 11 से 12 लोग सवार थे । वाहन रोड पर ही पलट गया था, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ फैक्चर है, शेष सभी लोग ठीक बताए जा रहे हैं।

एस डी आर एफ पोस्ट घनसाली के  द्वारा बताया गया है कि श्रीमान एसडीएम घनसाली से सूचना मिली कि नागेश्वरसौड में एक वाहन (ट्रेम्पो ट्रैवलर) सड़क पर पलटने की सूचना है। उक्त सूचना पर ए एस आई गबर सिंह के नेतृत्व में  टीम  घटनास्थल हेतु रवाना हुई और राहत बचाव कार्य किया।

सभी यात्री झारखंड के बताये जा रहे हैं जो    उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए जा रहे थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!