Ad image

डीएम ने जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े किए संकलित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार आज विकासखण्ड चम्बा के ग्राम जगधार रानीचोरी पहुंचे। जिलाधिकारी की उपस्थिति में कृषि फसल प्रदर्शन (खरीफ) वर्ष 2022-23 में जनपद में धान फसल की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर जगधार गांव के मुकेश कोठारी के धान के खेत में 30 वर्गमीटर के प्लाट में क्रॉप कटिंग की गई तथा उत्पादन के आंकड़े संकलित किये गए।


जिलाधिकारी ने बताया कि श्री मुकेश कोठारी के धान के खेत में 30 वर्गमीटर के प्लाट में 9.255 किग्रा. धान उत्पादित हुआ, जिसमें से 5 किग्रा. प्रयोग हेतु रखा गया है, जिसकी 15 दिन बाद पुनः माप की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है।
इस दौरान ग्राम प्रधान ने जंगली जानवरों से फसलों को पहुंचाये जा रहे नुकसान को लेकर शिकायत की गई तथा पेड़ों की थोड़ी थोड़ी कटिंग करने की स्वीकृति चाही गयी। इस पर जिलाधिकारी ने समस्या का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया तथा तहसीलदार को अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगधार किरन कोठारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल, सहायक भूलेख अधिकारी गिरीश चंद्र पोखरियाल, अपर अर्थ सांख्यिकी अधिकारी विपिन रतूड़ी, पटवारी कामेश्वर भट्ट, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश नौटियाल, इंश्योरेंस कंपनी प्रतिनिधि नमन सक्सेना सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!