Ad image

वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। आज दिनांक 11 सितम्बर, 2022 को वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया।
इस अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक श्री अरूण सिंह रावत, श्री भारत ज्योति, निदेशक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, डा0 रेनू सिंह निदेशक वन अनुसंधान संस्थान व उपस्थित अधिकारियों द्वारा वन शहीदों को श्रद्वांजली दी गई व श्रद्वासुमन अर्पित किए गए।
वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के वन अधिकारी व वैज्ञानिक ने भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!