Ad image

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 सितंबर को धद्दी घंडियाल में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

टिहरी गढ़वाल। कल दिनांक 16 सितम्बर, 2022 को समय प्रातः 11 बजे से स्थान रा०इ०का० धदी घण्डियाल, विकास खण्ड कीर्तिनगर में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि बहुद्देशीय शिविर प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं /शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जायेगी।
स्वास्थ्य विभाग को शिविर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण, वैक्सिनेशन एवं दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने तथा तहसील कीर्तिनगर को विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये गये हैं। शिविर में अग्रणी बैंक प्रबन्धक, टिहरी गढ़वाल तथा जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड), टिहरी गढ़वाल को बैंकिंग सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय समावेश के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जायेगी एवं स्टॉल स्थापित किया जायेगा।

समस्त क्षेत्रीय उपराजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को मय अभिलेख सहित शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के कार्यवाही रजिस्टर मूल रूप में शिविर में लाने के निर्देश दिए गए हैं। 

इसके साथ ही समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बहुद्देशीय शिविर में अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाने तथा स्वयं प्रतिभाग करने को कहा गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!