दुखद: टिहरी झील से एक बच्चे का शव बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी से दुःखद खबर आ रही है, यहां झील से एक बच्चे का शव बरामद हुआ है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि sdrf डीप डायविंग टीम ने टिहरी झील से कोटी कॉलोनी घाट के पास से एक बच्चे का शव बरामद किया है। दूसरे की तलाश जारी है। बच्चे की शिनाख्त की जा रही है। अभी नई टिहरी से 2 बच्चे गुमशुदा हो गए थे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। सम्भावना जताई जा रही है कि हो न हो यह उसी बच्चे शव हो। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। दूसरे की तलाश जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है….

एस डी आर एफ डीप डाइवर कावेंद्र चौहान ने 30 फ़ीट गहरी झील से किया बच्चे का शव बरामद

दो दिन पूर्व 2 स्कूली छात्र की गुमशुदगी की तलाश भी आज एस डी आर एफ कोटि कॉलोनी द्वारा आज भी जारी रही। सर्चिंग के दौरान टेहरी झील में शमशान घाट के पास झाड़ी यो में बचे की ड्रेस मिली उसी संदेह पर टीम द्वारा डाइविंग कर बच्चों की तलाश शुरू की। डीप डाइवर कावेंद्र चौहान डीप डाइविंग equepment के साथ झील में 30 फ़ीट में उतरकर आशीष का शव बरामद कर टीम द्वारा टेहरी कोतवाली पुलिस को सुपर्द किया। बच्चे की उम्र लगभग 15 साल है , दूसरे गुमशुदा बच्चे की तलाश भी टीम द्वारा की जा रही है। दोनों बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

एस डी आर एफ टीम में नायक राकेश रावत, शैलेन्द्र,
अनिल, कावेंद्र, सागर सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!