जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण बाजारों में गोष्ठियों, बैनरों, पौम्पलेटों के माध्यम से चलाया जा रहा है जन जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल,23 सितम्बर, 2022। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित करने को लेकर जन सहभागिता से जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी सोना सजवाण एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा-निर्देशन में आज जिला पंचायत के सम्मानित सदस्य गणों की सहभागिता के साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के ग्रामीण बाजारों में गोष्ठियों, बैनरों, पौम्पलेटों एवं घोषणा पत्र के माध्यम से जन जागरूकता का अभियान चलाया गया।
वहीं 15 दिवसीय सिंगल यूज प्लास्टिक बैन जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय टिहरी गढ़वाल के द्वारा श्री पूर्णानन्दर स्पोर्टस् स्टेडियम, मुनि की रेती ढालवाला में बृहस्पतिवार को ओपन बालक एवं बालिका क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!