प्रखर राष्ट्रवादी दीन दयाल उपाध्याय को किया नमन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना

अंकिता भंडारी, आशीष व रक्षित को दी श्रद्धांजलि, अंकिता हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग

टिहरी गढ़वाल, 25 सितंबर 2022। भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल मे भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी,एकात्म मानववाद वह अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में बूथ संख्या 102 दीनदयाल पार्क मे उनकी मूर्ति पर कार्यकर्ताओं द्वारा माला एवं पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया।
साथ ही आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम नई टिहरी मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों द्वारा तथा शक्ति केंद्र संयोजक एवं सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

टिहरी से संदिग्ध परिस्थितियो मे लापता हुए कान्वेंट स्कूल के दो छात्रों के शव मिलने पर दोनो बच्चों आशीष कंडवाल और रक्षित पंवार सहित पौड़ी की अंकिता भंडारी की आत्मा की शांति के लिए भाजपा नई टिहरी मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सरकार से अंकिता भंडारी के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष विजय कठैत जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल जिला महामंत्री गोविंद सिंह रावत दिनेश डोभाल ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मस्ता सिंह नेगी डॉ प्रमोद उनियाल गोपीराम चमोली राजेंद्र प्रसाद डोभाल मंजू चंद उर्मिला राणा मीना सेमवाल राकेश लवली शिव सिंह बिष्ट असगर अली रणवीर नौटियाल गब्बर तौफीक खान आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!