कुलपति डा0 ध्यानी एवं परीक्षा नियंत्रक ने किया देहरादून के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 13 अक्टूबर 2022। डा0 पी0पी0ध्यानी, कुलपति, एवं डा0 वी0पी0 श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक द्वारा परीक्षाओं को नकल विहीन करवाने और परीक्षा केन्द्रो की गोपनीयता सुरक्षित करने हेतु देहरादून के राजकीय महाविद्यालय एंव स्व वित्त पोषित संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।
सर्व प्रथम कुलपति एवं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा साई इंस्टीट्यूड का औचक निरीक्षण किया जहां बी0एस0सी0 आनर्स कृषि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संचालित की जा रही थी, निरीक्षण के दौरान संस्थान में सीटिंग प्लान और परीक्षाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक.चौबंद पाई गई। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष में दो छात्र द्वारा अपने प्रश्न पत्र में टीक का निशान लगाये थे। कुलपति के निर्देश पर दोनों छात्रों की तत्काल उत्तर पुस्तिका बदल कर नयी उत्तर पुस्तिका दी गयी।

कुलपति एवं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परीक्षा से सम्बन्धित गोपनीय व्यवस्थायें सही पायी गयी। कुलपति द्वारा प्राचार्य को निर्देशित किया सीसीटीवी कैमरे के द्वारा भी छात्रों की लगातार निगरानी करते रहें व किसी भी हाल से नकल विहीन परीक्षाओं को संचालित करे अगर किसी भी महाविद्यालय में नकल की संभावना पाई गई तो ऐसे महाविद्यालय हमेशा के लिए परीक्षा केंद्रों से वंचित हो जाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!