अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, घनसाली (लोकेन्द्र जोशी) । राजस्व पुलिस ने भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा तहसील के अंतर्गत पिलवा तोक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान पड़े हुए है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।

तहसीलदार लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि केमरासौड़ के ग्राम प्रधान ने चमियाला-नागेश्वर सौड़ मोटर मार्ग पिलवा तोक के पास बालगंगा नदी किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर पंचनामा भरा । मृतक की उम्र 50 वर्ष के लगभग है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!